देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस की नीतियों और कथित जनविरोधी रवैये के खिलाफ विशाल महाआक्रोश अभियान निकाला। इस दौरान हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और विकास के मुद्दों पर विफल रही है, जबकि भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। कार्यक्रम ने आगामी चुनावों से पहले भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन भी किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *