हरिद्वार प्रैस क्लब में जल्द शुरू होगी नए सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया

हरिद्वार:   प्रैस क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े गैर-सदस्य पत्रकारों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान गैर-सदस्य पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपकर प्रैस क्लब की सदस्यता दिलाने की मांग की और नई कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारों को आपसी मतभेद और विवादों से बचते हुए प्रैस क्लब की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्लब में नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 

इस अवसर पर प्रैस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, महताब आलम, जोगेंद्र मावी, काशीराम सैनी, कुमकुम शर्मा, कुलभूषण शर्मा, विकास चौहान ने भी विचार रखे। बैठक में हरीश, अमरीश कुमार, राजकुमार पाल, सचिन सैनी, जहांगीर मलिक, सतीश गुजराल, गणेश वैद, सोनू, वैभव भाटिया, गौरव रसिक, अरूण कश्यप, चंद्रशेखर गोस्वामी, शिप्रा अग्रवाल, सचिन पालीवाल, विशाल गोस्वामी, सुधि गुप्ता, प्रवीण पेगवाल, विकास, सुमेश खत्री, दिव्यांश शर्मा सहित कई नॉन प्रैस क्लब मेंबर मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *