देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
प्रशासनिक मुस्तैदी के बड़े अपडेट:
- सक्रिय हेल्पलाइन: जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों और व्हाट्सएप (7534826066) पर अब तक 12 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनका तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।
- आपूर्ति का आंकड़ा: रविवार को जिले में 15,118 घरेलू और 369 व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।
- बैकलॉग की स्थिति: पिछले दिनों सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के कारण लगभग 88 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग है, जिसे मैनुअल एंट्री और अतिरिक्त लोड बढ़ाकर तेजी से निपटाया जा रहा है।