धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

हरिद्वार। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुर महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने रेखा वर्मा को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और प्रतिमा भेंटकर आशीर्वाद दिया। कहा कि धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी है।भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है।कंेंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चहुंमुखी विकास कर रहे हैं,जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है।उन्हांेने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से विकास कार्य करा रहे हैं।हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है और कुंभ मेले के भव्य आयोजन से सनातन की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्हांेने कहा कि भाजपा सरकार संत महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं।उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में होने वाला हरिद्वार कुंभ मेला व उज्जैन व नासिक महाकुंभ मेले के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा।इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज,राज्यमंत्री सुनील सैनी,भाजपा नेता संजीव चौधरी,कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।

वैष्णव भक्ति धारा के महान संत थे जगद्गुरू रामानन्दाचार्य-श्रीमहंत विष्णुदास

हरिद्वार।जगद्गुरू रामानन्दाचार्य महाराज की जयंती पर श्रवणनाथनगर स्थित रामानन्द आश्रम में संत सम्मेलन के दौरान श्रद्धालु भक्तांे को संबोधित करते हुए श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि वैष्णव भक्तिधारा के महान संत जगद्गुरू रामानन्दाचार्य ने समाज में भेदभाव आधारित व्यवस्था को दूर कर अध्यात्म और भक्ति का मार्ग प्रशस्त कर एकता,सद्भाव और समरसता का संदेश दिया।श्रीरामानन्दीय वैष्णव मण्डल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कहा कि जगद्गुरू रामानन्दाचार्य समाज के प्रेरणास्रोत थे।उन्होंने अपनी शिक्षाओं से पूरे समाज को एकजुट किया।जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज एव महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि भक्ति आंदोलन के प्रणेता एवं श्रीरामानंद संप्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य परम तपस्वी,युगांतकारी दार्शनिक एवं समन्वयवादी संत थे।उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं । सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर महंत प्रेमदास,महंत बिहारी शरण,महंत सूरज दास,महंत प्रमोद दास,महंत प्रहलाद दास,महंत गणेश दास,महंत राजेंद्र दास,महंत जयराम दास,स्वामी अंकित शरण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *