हिंदू राष्ट्र और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा है कवि सिंह का प्रमुख मुद्दा

हरिद्वार:   भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के लिए अभियान चला रही देशभक्त गायिका कवि सिंह ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और दुग्धाभिषेक एवं मायादेवी मंदिर मे पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान उनके साथ श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे।संत समाज ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा।इस मुद्दे पर जनजागरण के लिए वे निरंतर अभियान चला रही हैं। अभियान के दूसरे चरण में वे हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि तक जाएंगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन करेंगी। कवि सिंह ने कहा कि 25दिन तक चलने वाली पदयात्रा के दौरान हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर युवाओ को प्रेरित करेंगी।श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू युवाओं को कवि सिंह से प्रेरणा लेकर हिंदू संस्कृति और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि कवि सिंह की पदयात्रा समाज में व्यापक स्तर पर जनजागरण लाने का काम करेगी।हरिद्वार से मथुरा तक श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ता कवि सिंह का पूरा सहयोग करेंगे।इस दौरान पंडित पवन कृष्ण शास्त्री,अमित शर्मा, रोहित शर्मा,कुलदीप शर्मा,समन गिरी,अजय कुमार,मनोज सैनी,अनीषा गुप्ता,विशाल अग्रवाल ,कुलदीप अरोड़ा,मनोज सिंघल,विमल सक्सेना,प्रवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *