हरिद्वार:   वार्ड 41कस्साबान में ढाई लाख रूपए की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का उद्घाटन मेयर किरण जैसल व वार्ड पार्षद अरशद ख्वाजा ने रिबन काटकर किया।इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण एवं विकास कार्य को प्रमुखता से किया जा रहा है।सीसी मार्ग बनने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास में समान रूप से काम कर रही है।पार्षद अरशद ख्वाजा लगातार जनाकांक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं।जनता की समस्याओं का समाधान ही सबका लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर निगम के सभी वार्डो मंे विकास कार्य कराए जा रहे हैं।पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थी। जिसे पूरा किया जा रहा है।सीसी मार्ग निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसल वार्ड पार्षदों की समस्याओं को प्रमुखता देते हुए समाधान में भी सहयोग करती हैं। इस दौरान समद अंसारी, अनिल चौहान, सतीश चौहान सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *