मुल्तान सेवा समिति की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आज
हरिद्वार: मुल्तान सेवा समिति द्वारा रविवार 2 नवम्बर को दिवंगत यदूराना देवी की स्मृति में भीमगोड़ा स्थित धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आंखों के साथ-साथ शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी होगी। नेत्र विशेषज्ञ डा. रवিতা खुराना जांच करेंगी और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे व ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
तमंचे और कारतूस समेत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदीप शर्मा नामक आरोपी को 315 बोर के तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा था और नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीर से लूटपाट करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
प्रेस फोटोग्राफर नरेश दीवान शैली की पुत्री का निधन
हरिद्वार: जिला सूचना कार्यालय में फोटोग्राफी का कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीवान शैली की पुत्री श्रुति खुराना का हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। सूचना मिलते ही पत्रकारों, सूचना विभाग के कर्मियों और संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।