सर्किल बार में आग: डीएम सविन बंसल ने लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया

​देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। उपजिलाधिकारी सदर की अगुवाई में संयुक्त टीम की जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और घोर लापरवाही सामने आई, जिससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। जांच में पाया गया कि बार मैनों को शराब परोसने के अलावा अन्य कार्य हेतु लगाया गया था और हॉल की सीलिंग में लकड़ी का काम किया गया था, जिससे आग फैलने का खतरा था।

समाज कल्याण योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र लोगों को करें लाभान्वित: सुनील सैनी

उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सुनील सैनी ने देहरादून में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज कल्याण की योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और सामाजिक पेंशन से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्र का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराने और दूरस्थ क्षेत्रों में अधिक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या और शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने किया। डॉ. पण्ड्या ने परिव्राजकों को युग निर्माण मिशन का सच्चा प्रतिनिधि बताते हुए उन्हें जागरण, संस्कार और सेवा का सूत्रधार बताया। यह शिविर परिव्राजक कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण और मिशन के लक्ष्यों के प्रति दायित्वबोध जाग्रत करने हेतु आयोजित किया गया है।

जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरे; मुख्यमंत्री जल्द करेंगे समर्पित

​जिला प्रशासन द्वारा कुठाल गेट और साईं मंदिर जंक्शनों पर दो अतिरिक्त स्लिप रोड, राउंड अबाउट और पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में हुए इन कार्यों से यातायात प्रबंधन सुगम होगा और पर्यटकों को राज्य की पहाड़ी संस्कृति और विरासत के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री जल्द ही इन कार्यों को जनमानस को समर्पित करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *