October 22, 2026

हरिद्वार पुलिस ने बाइक चोर और स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

  • वाहन चोरी का पर्दाफाश: थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद की हैं
  • स्मैक तस्कर गिरफ्तार: कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शुभम नामक एक आरोपी को ₹30,000 कीमत की 6.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज किया गया है

पूर्व जिप सदस्य की झूठी ‘हत्या की सुपारी’ की कहानी का पर्दाफाश

थाना बहादराबाद पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर द्वारा अपने विरोधियों को फंसाने के लिए रची गई खुद की हत्या की सुपारी की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया है। जाकिर ने ₹30 लाख की सुपारी की झूठी तहरीर दी थी। जाँच में सामने आया कि जाकिर ने ₹50,000 का लालच देकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी ही कार पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने जाकिर और उसके भांजे खालिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है और जाकिर की लाइसेंसी पिस्टल को जब्त किया है।

गंगा के बीच टापू पर फंसे 7 लोगों को जल पुलिस ने बचाया


गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से रविवार देर शाम दूघियाबंद क्षेत्र में पंजाब, मेरठ, जालंधर और बंगाल के 7 श्रद्धालु गंगा के बीच टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस ने नाव के जरिए सभी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

देहरादून जनता दर्शन: DM ने टावर सीज करवाया; गुंडा एक्ट में वाद दर्ज

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन कार्यक्रम में 151 शिकायतें सुनीं और अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया।

  • ​मोबाइल टावर सीज: एग्रीमेंट समाप्त होने और किराया डिफाल्टर होने के बावजूद निजी भूमि से मोबाइल टावर नहीं हटाने की बुजुर्ग सुशीला देवी की गुहार पर जिलाधिकारी ने टावर को तत्काल सीज करने का आदेश दिया।
  • ​गुंडा एक्ट: अपनी माँ और मौहल्ले वालों का जीना दुभर करने वाले दिव्यकांत लखेड़ा के विरुद्ध जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट में वाद संस्थित कर फास्ट ट्रैक सुनवाई के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर उसका जिला बदर तय है।
  • ​अन्य निर्देश: एक उद्योग से संबंधित मामले में महाप्रबंधक (जीएमडीआईसी) के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही, हेल्पडेस्क के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *