October 22, 2026

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत एसएमजेएन कालेज द्वारा पुरूष एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने किया।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत सरकार की नई खेल नीति 2025 में,अब आवश्यकता इस बात की है की खो-खो,कबड्डी और कुश्ती जैसे भारतीय खेलो की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।इससे न केवल भारतीयता से हमारा जुड़ाव होगा,बल्कि भारतीय खेलों को एक नई ऊंचाई देने में भी हम सक्षम होंगे। उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय की खेलकूद समिति के अध्यक्ष विनय थपलियाल,डा.शिवकुमार चौहान एवं डा.मनोज सोही,डा.रिंकल गोयल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डा.पुष्कर गौड़ ने कहा कि  विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने नॉर्थ जोन में प्रतिभाग के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कुश्ती भारतीय खेलों में सबसे प्राचीनतम खेल है और पूर्व समय में भी सैनिकों के शारीरिक सौष्ठव के लिए सरकारों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी।उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एसएमजेएन कालेज को चयन करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन.के.जोशी का आभार व्यक्त करते हूुए कहा कि आगे भी महाविद्यालय खेलों के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि ग्रीक रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती में महाविद्यालय निरंतर प्रतिभाओं को तराश रहा है।कार्यक्रम का संचालन मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल ने किया।प्रतियोगिता में छःटीमों ने प्रतिभाग़ किया।जिनमें एसएमजेएन कालेज, सरस्वती गोचर स्नातकोत्तर महाविद्यालय भगवानपुर,जसपाल राणा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रेमनगर देहरादून,एसएमआरजे पीजी कॉलेज सहिया देहरादून और राजा महेंद्र प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुरुकुल नारसन की टीम शामिल हैं।प्रतियोगिता में कोच मोहित नौटियाल एवं अक्षय राठी ने ऑफिशियल की भूमिका का निर्वहन किया।दोनों ऑफिशल्स को प्राचार्य प्रोफेसर बत्रा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंजीकरण के कार्य हेतु प्रोफेसर जे.सी.आर्य,डा.विनीता चौहान और दिव्यांश शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सरदार महिपाल सिंह,राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज सैया के डायरेक्टर अनिल तोमर एवं सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्राओं में चारु,संध्या,सोनाली,मयूरी टिया,शामिल थे।जबकि मेहताब आलम ने जग घुमिया गीत की शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।संगीत विभाग से डा.अमिता मल्होत्रा,प्रशिक्षु गौरव बंसल और छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति दी।मंच से अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.माहेश्वरी ने सीएमओ हरिद्वार डा.आरके सिंह का एंबुलेंस आदि सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग से सपना एवं योगेश भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *