​हरिद्वार। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन, हरिद्वार ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की मांग की, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ व जागरूकता मिल सके।

​इसके अतिरिक्त, संगठन ने जनपद के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए भी स्वास्थ्य परीक्षण और नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही बैठक कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाएँगे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी डॉ. अशोक तोमर, ललित मोहन जोशी, मनोज चंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *