सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रयास
देlहरादून के जिलाधिकारी सविन बसंल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चकराता और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) त्यूनी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। चकराता में, पंजीकरण और दवा वितरण के लिए अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। दंत अनुभाग में आरबीजी मशीन की मरम्मत कर दी गई है। प्रसव कक्ष के लिए एक डिलीवरी टेबल और एलईडी फोकस लाइट खरीदने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, दो कक्ष सेविकाओं को भी नियुक्त किया गया है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान ‘

देहरादून में पर्वतीय मैदानी एकता समिति ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत एक लाखवाँ पौधा रोपा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने नारी निकेतन और बाल गृह में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति की सचिव लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान पिछले एक महीने से चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
सरकारी भूमि से अवैध
अतिक्रमण हटाया गया

देहरादून जिला प्रशासन ने नवादा में सरकारी वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जंगल में अवैध रूप से एक मजार का निर्माण किया गया है। इस शिकायत के बाद नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी हरिगिरि के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।