October 22, 2026

प्रशासन पर लगाया लघु व्यापारियों के शोषण का आरोप

हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने प्रशासन पर मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में रेहड़ी पटरी व्यवसायियों का अतिक्रमण के नाम शोषण किए जाने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेहड़ी पटरी व्यवसायियों का अतिक्रमण के नाम पर यूं ही शोषण होता रहा तो भारतीय किसान यूनियन और ऑटो यूनियन के साथ संयुक्त रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।कार्यक्रम में मनसा देवी मंदिर और उत्तरकाशी के धराली में हुए हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित मंथन सभा में लघु व्यापार एसोशिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद से ही रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में रेहड़ी पटरी व्यवसायियों का प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम शोषण किया जा रहा है।कहा कि 2012 में 15 वेंडिंग जोन बनाए गए थे।जिसमें रोड़ी बेल वाला क्षेत्र भी शामिल था।लेकिन वाबजूद इसके अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन इन्हें खदेड़ने पर लगा हुआ है।कहा कि ठेली रेहड़ी वालों के शोषण को लेकर जल्द ही डीएम मयूर दीक्षित से वार्ता की जाएगी।वार्ता सकारात्मक होने पर सहयोग किया जाएगा,यदि वार्ता सकारात्मक नहीं होती है तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। कहा कि आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन और ऑटो यूनियन ने भी समर्थन दिया है। लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रशासन के शोषण से बचने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। यदि संगठित नहीं होंगे तो यह शोषण बदस्तूर जारी रहेगा। इसलिए सभी को एकजुट होकर इस आंदोलन को तेज करना होगा।महिला मोर्चा की नेता पूनम माकन ने कहा कि लघु व्यापारियों ने यदि अतिक्रमण किया है तो बाजार में भी अतिक्रमण है। बाजार वाले अतिक्रमण करना छोड़ दें तो लघु व्यापारी भी अतिक्रमण करना छोड़ देंगे। इस दौरान सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,प्रभात चौधरी,शिव कुमार गुप्ता,व्यापार मंडल संरक्षक तेजप्रकाश साहू,पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा,कमल शर्मा,किसान नेता अनिल शर्मा,मोनू तोमर, चंद्रप्रकाश शर्मा,राजकुमार एंथनी,तस्लीम अंसारी,आलोक मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मेयर किरण जैसल ने सफाईकर्मियों को बांधी राखियां

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने सफाईकर्मियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।बृहस्पतिवार को मेयर किरण जैसल ने चंद्राचार्य चौक पर सफाईकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी जीवन की कामना की। सभी का मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट बंधन को दर्शाने वाला पर्व है।इस पर्व पर बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बाधंकर उनके सुखी और समृद्ध जीवन तथा दीघार्यू की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ स्वच्छ बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए।भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने भी सफाईकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान प्रीति गुप्ता,नीति शर्मा,सविता यादव,चंद्र निषाद,सोनिया,सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय,प्रदीप त्यागी,पर्यावरण पर्यवेक्षक लवकेश,सुदर्शन,योगेश कुमार,दीपक कुमार ,पीयूष,सतीश कुमार,नितिन,रोहिताश,अनिल,सोनू,राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *