हरिद्वार में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी और श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मनसा देवी मंदिर और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए मंदिर हादसों में मारे गए श्रद्धालुओं को गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक और सुनील सेठी ने केंद्र सरकार से मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की। सुनील सेठी ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि इन हादसों से श्रद्धालुओं में भय का माहौल है और सरकार को मंदिरों में सुरक्षा उपाय लागू करने चाहिए ताकि श्रद्धालु बेफिक्र होकर अपनी यात्रा पूरी कर सकें। इस दौरान प्रीतकमल, सोनू चौधरी, युवराज बिष्ट, कुलदीप कृष्ण चौहान, विनोद जोशी, बृजमोहन शर्मा, सुनील मनोचा, एसएन तिवारी, लालजी यादव और एसके सैनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *