देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई) के अवसर पर एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करना था।
अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य होते हैं या दिखाई नहीं देते, लेकिन थकान, कमजोरी, पीलिया और पेट दर्द जैसे संकेत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस A और E का इलाज सामान्य देखभाल से संभव है, जबकि हेपेटाइटिस B और C गंभीर हो सकते हैं और इनके लिए एंटीवायरल दवाओं और निगरानी की आवश्यकता होती है, कुछ मामलों में लीवर ट्रांसप्लांट भी।
डॉ. गुप्ता ने असुरक्षित रक्त संक्रमण, असुरक्षित यौन संबंध, दूषित भोजन-पानी, और सुइयों का दोबारा उपयोग को हेपेटाइटिस के मुख्य कारण बताया। उन्होंने हेपेटाइटिस A और B के लिए टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया और स्वच्छ भोजन, पानी और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। मैक्स अस्पताल इस तरह के अभियानों के माध्यम से उन्नत लिवर केयर प्रदान करने और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *