हरिद्वार, 19 जुलाई 2025: रोटरी क्लब ऑफ रानीपुर ने आज कावड़ मेला 2025 में कार्यरत 440 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को रिफ्रेशमेंट पैकेट वितरित किए। ये स्वास्थ्यकर्मी मेले में स्थापित 22 अस्थायी चिकित्सा शिविरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
क्लब द्वारा यह सामग्री वितरण मेला चिकित्सालय हरिद्वार/मेला कंट्रोल रूम में डॉ. राजेश गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश गुप्ता ने क्लब के प्रेसिडेंट अंकुर अग्रवाल से 10 नवंबर से आयोजित होने वाले प्लास्टिक सर्जरी कैंप पर चर्चा की और उसके सफल आयोजन का आश्वासन दिया। उन्होंने रोटरी रानीपुर द्वारा किए जा रहे अन्य सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।
इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट अंकुर अग्रवाल और सेक्रेटरी नवनीत कौशिक के साथ क्लब के सदस्य विशाल गुप्ता, सागर मनचंदा, गगन मेहता, ललित बत्रा, और नमन शक्ति अग्रवाल भी मौजूद रहे। मेला अस्पताल के सभी वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *