चमोली पुलिस ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली चमोली क्षेत्र में कार्रवाई: 12 पेटी शराब जब्त
कोतवाली चमोली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार (UK11 TA 1688) से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- विक्रम प्रसाद, पुत्र उदयराम, निवासी ग्राम बूरा, थाना नन्दानगर घाट, जनपद चमोली।
इस संबंध में कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 20/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना थराली क्षेत्र में बड़ी कामयाबी: 14 पेटी शराब के साथ एक धरा गया
19 जुलाई, 2025 को थाना थराली पुलिस ने ग्राम उंग-बैण्ड-कुराड़ रोड के पास चेकिंग के दौरान एक मारुति ईको (UK11 TA 2721) से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त: - कुंवर सिंह, पुत्र लखपत सिंह, निवासी ग्राम चेपड़ो, थाना थराली, जनपद चमोली, उम्र 34 वर्ष।
इस प्रकरण में थाना थराली में मु0अ0सं0 21/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में शराब तस्करी, असामाजिक तत्वों की निगरानी और चुनावी अराजकता पर पूर्ण नियंत्रण के लिए चमोली पुलिस लगातार अभियान चलाती रहेगी।