हरिद्वार, 15 जून 2025 : ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) हरिद्वार जनपद में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में, ग्राम उदलहेड़ी निवासी श्रीमती बबली ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और रीप परियोजना के सहयोग से एक सफल प्रोविजन स्टोर की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। पहले एक गृहिणी रहीं और निम्न वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली बबली ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत शिव स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी पहचान बनाई। रीप परियोजना से उन्हें 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली, जिसके साथ लाभार्थी अंशदान और बैंक ऋण मिलाकर कुल 3,00,000 रुपये की लागत से उन्होंने अपना प्रोविजन स्टोर शुरू किया। अब बबली प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *