हरिद्वार: पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसकी मां, जो भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष भी है, और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2025 को रानीपुर कोतवाली में पीड़िता के पिता सचिन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि जनवरी 2025 में उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को उसकी मां अपने दोस्त सुमित पटवाल और शुभम के साथ घुमाने के बहाने BHEL स्टेडियम ले गई। वहां उसकी पत्नी की सहमति से सुमित पटवाल और शुभम ने शराब पीकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने बच्ची को डरा-धमकाकर आगरा, वृंदावन और हरिद्वार स्थित होटलों में भी सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे और उसके पिता को जान से मार दिया जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और छापेमारी कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को होटल युग रेजीडेंसी शिव मूर्ति पर गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली रानीपुर में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 245/25 धारा बलात्कार आदि सहित पोक्सो अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय महिला (पत्नी सचिन कुमार, निवासी फ्रेण्ड्स कॉलोनी, रानीपुर) और 33 वर्षीय सुमित पटवाल (पुत्र राजपाल सिंह, निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी, बहादराबाद) के रूप में हुई है।
इस मामले में हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र भी जारी किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *