हरिद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने 3 जून को नगर निगम में हुए कथित जमीन घोटाले के विरोध में होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मायापुर स्थित अपने कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नगर निगम भूमि घोटाले में शामिल बड़े अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं को संरक्षण दे रही है और उनके नाम उजागर नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आगामी 3 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे। बैठक में युवा नेता वरुण बालियान और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वंदना कटारिया स्टेडियम मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के लिए धन्यवाद भी दिया गया।
युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि ने वंदना कटारिया स्टेडियम की लड़ाई में मिली सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आगामी 3 जून को नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकर्रम अंसारी और गुरजीत लहरी ने भी भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में 3 जून के धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की बात कही। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए 2024 के जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी और घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे भेजने तक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि आगामी 3 जून को नगर निगम घोटाले के विरोध में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पार्षद हिमांशु गुप्ता और सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम जमीन घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ है, जिसके विरोध में 3 जून को होने वाले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, सद्दीक गाड़ा, अजय गिरी, अरुण राघव, कामेश्वर सिंह यादव, बीपीएस तेजियान, ओम मलिक, करन सिंह राणा, विकास सिंह, अशोक गुप्ता, सोनू शर्मा, आशू श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, प्रहलाद सिंह चौहान, हिमांशु राजपूत, राघव सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *