हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में आठवां कैम्प सोमवार को मुख्यालय-हरिद्वार में किया गया। सुशासन कैम्प में विगत कैम्प के लम्बित 70 भवन मानचित्र सहित कुल 117भवन मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 111आवासीय भवन मानचित्र तथा 06 व्यवसायिक भवन मानचित्र है। प्राप्त 117मानचित्र आवेदन पत्रों में से कुल 53 मानचित्र आवेदन जिसमें 47आवासीय मानचित्र तथा 06 व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत किये गये।इस प्रकार अब तक कुल 557भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 480आवासीय तथा 77व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है।प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 438भवन मानचित्र स्वीकृत किये गये,जिसमें 368आवासीय भवन मानचित्र तथा 70व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत किये गये।उपाध्यक्ष द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया गया तथा कैम्पों में आये नागरिकों/आवेदकों से उनकी समस्याओं आदि पर चर्चा करते हुए कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही सुशासन कैम्प के सफल आयोजन पर संतुष्टि व्यक्त की गयी।कैम्प में प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता,सहायक अभियन्ता,अवर अभियन्ता व प्राधिकरण के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। आगामी सुशासन कैम्प 21मई को मुख्यालय-हरिद्वार में आयोजित होना नियत है,जो व्यक्ति अपना एकल आवासीय भवन तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवन के मानचित्र स्वीकृत कराना चाहते हैं,तो कैम्प में सम्बन्धित दस्तावेजों के साथ आकर मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं।