देहरादून: नेपाली फार्म से ढालवाला Sumi प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का आज संयुक्त निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने सुबहl,सोंग नदी से नेपाली फार्म होते हुए तीन पानी तक के क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया।
एनएच खंड डोईवाला के सहायक अभियंता मनोज राठौर ने जानकारी दी कि सभी संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त करने और आपस में विचार-विमर्श करने के बाद यह रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एनएच खंड डोईवाला से अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, सहायक अभियंता मनोज राठौर, जेई कश्यप कुमार, जेई विकास बडोला उपस्थित थे। वन विभाग की ओर से राजाजी नेशनल पार्क की वन्यजीव प्रतिपालक सरिता भट्ट, रेंजर महेश सेमवाल, वन दरोगा आशीष गौड़, रंजीत रावत, आरक्षी प्रशान्त रावत और विक्रम पुंडीर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग से निरीक्षक सुनील चौधरी, उप निरीक्षक मोहम्मद रिजवान और उप निरीक्षक शोभाराम जोशी ने भी निरीक्षण में भाग लिया।