हरिद्वार: उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हरिद्वार चैप्टर की लिखित परीक्षा आज सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समन्वयक दीपा पाल ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली और सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की 200 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि फेलोशिप का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना है। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई और अब चयनित छात्राओं का साक्षात्कार उनके अभिभावकों के साथ आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में दीपा पाल, सिमरन और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *