मुठभेड स्थल से 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूसऔरvबाइक बरामद

रुड़की: कोतवाली गंगनहर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच देर रात मुठभेड के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको दबोच लिया। जिसको उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।मुठभेड की सूचना पर एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि सलियर के पास भगवानपुर-मंगलौर हाईवे पर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में घायल बदमाश भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर विभिन्न धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम सालियर के पास भगवानपुर -मंगलौर हाईवे पर दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना में एक युवक नदीम पुत्र शमीम निवासी पुहाना थाना भगवानपुर के हाथ और पेट में गोली लगने पर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां पर उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।पुलिस ने घायल युवक के पिता शमीम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि फायरिंग की घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। एसपी देहात ने फरार बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तार के निर्देश दिये गये।बताया जा रहा हैं कि पुलिस टीमे फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रात्रि को संघन चेकिंग अभियान चलाते हुए तलाश में जुट गयी। इसी दौरान कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ निर्माणाधीन सलियर अंडरपास पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बिना नंबर की बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप हैं कि युवक ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे की कच्ची सर्विस लेन की ओर भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया, इसी दौरान बदमाश की बाइक कच्ची मिट्टी में धस गई।पुलिस टीम द्वारा पीछा करता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया। बताया जा रहा है ंकि पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जबाबी कार्यवाही की गयी। इसी जबाबी कार्यवाही के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको पुलिस टीम ने घेर कर दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए रूड़की के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहां पर बदमाश की पहचान रोहित राणा पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर के रूप में हुई। बदमाश सालियर में हुई फायरिंग घटना में शामिल था।बदमाश पर विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमें भगवानपुर और कोतवाली गंगनहर में दर्ज है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है।पुलिस का दावा है ंकि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *