देहरादून में स्वयंप्रभा संस्था द्वारा आयोजित एक स्मरण गोष्ठी में सुप्रसिद्ध कवि, लेखक, पत्रकार और प्राध्यापक डॉ. गिरिजा शंकर त्रिवेदी की 86वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षाविद डॉ. लालिमा वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र रहे, जिन्होंने डॉ. त्रिवेदी के साहित्यिक योगदान पर विस्तार से बात की और अपने गीत व दोहे सुनाए। इस अवसर पर डॉली डबराल, डॉ. रेणु पंत, डॉ. बसंती मठपाल, दर्द गढ़वाली, भारती मिश्रा और सोमेश्वर पांडेय सहित कई साहित्यकारों ने अपनी कविताओं से डॉ. त्रिवेदी को याद किया। डॉ. लालिमा वर्मा ने भी डॉ. त्रिवेदी के साहित्यिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीमती ऊषा मिश्र, रश्मि आलोक, कुमुद त्रिवेदी, अपराजिता, अभिलाष मिश्र, सुनील त्रिवेदी और रजनीश आलोक भी उपस्थित थे।