स्टंटबाज युवक के माफी मांगने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवा नए-नए तरीके अपना रहे हैं।फेमस होने की होड़ में कई लोग पुलिस कार्रवाई का सामना भी कर चुके हैं।पुलिस के लगातार कार्रवाई करने और चेतावनी देते के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है।बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक युवा के मोटरसाईकिल को मॉडिफाइड कर खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियों के संबंध में स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक शाहरुख पुत्र फुरकान निवासी ग्राम बढ़ेरी राजपूताना को बाइक समेत दबोच लिया और बाइक को सीज कर दिया।युवक के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और सभी वीडियो डिलीट करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उसे जाने दिया। पुलिस की और से आमजन से इस प्रकार के खतरनाक स्टंट ना करने तथा ऐसा करने करने वालों के संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गयी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *