अस्पतालों में मरीजों की निशुल्क डेंगू जांच हो -सुनील सेठी

डेंगू की रोकथाम और इलाज के लिए महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने डीजी हेल्थ को पत्र लिखकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पिछले वर्षों में डेंगू से हुई मौतों का हवाला देते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों में मरीजों के लिए उचित व्यवस्था, निशुल्क डेंगू जांच और सरकारी अस्पतालों में बेड व चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सेठी ने डेंगू के महंगे इलाज और जांच को मरीजों का उत्पीड़न बताते हुए युद्ध स्तर पर फॉगिंग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने की भी मांग की है। इस मांग पत्र को प्रीत कमल, भूदेव शर्मा समेत कई अन्य व्यापारियों ने भी समर्थन दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *