हरिद्वार: कांग्रेस पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ महापौर को ज्ञापन सौंपकर विष्णु घाट की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विष्णु घाट की सफाई व्यवस्था बहुत खराब है, जिसके कारण घाट पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़े और गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की भावनाओं को देखते हुए घाट की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जानी आवश्यक है।
पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि घाटों पर गंदगी के कारण धर्मनगरी की छवि खराब होती है। विष्णु घाट शहर का प्रमुख घाट है और इसकी नियमित सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, पुनीत कुमार, राहुल चौहान, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष माधव बेदी, मोती बाजार व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, ज्योति चोपड़ा, गर्वित सूरी, सुमित गर्ग, कुंवर सिंह मंडवाल, तरुण शर्मा आदि शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *