हरिद्वार: लक्सर रोड स्थित नूरपुर पंजनहेड़ी गांव के एक प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग को बदलने को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों ने शिवलिंग बदलने का विरोध करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि यह शिव मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है और शिवलिंग को किसी भी कीमत पर नहीं बदला जाएगा। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के शिवलिंग बदलने की तैयारी शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की लगभग चार दर्जन से अधिक महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष शिव मंदिर पर एकत्र हुए और सभी ने शिवलिंग बदलने के खिलाफ अपना विरोध जताया। इतिका चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिवलिंग नहीं बदला जाएगा, क्योंकि इसमें सभी की आस्था समाहित है। उन्होंने बताया कि मंदिर में नंदी जी की मूर्ति खंडित है, जिसे बदला जाना है और इसे सभी ग्रामीणों की सहमति से बदला जाएगा।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर लगभग 25 साल पुराना है और शिवलिंग को कभी नहीं बदला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी पूर्व सूचना और ग्रामीणों को जानकारी दिए शिवलिंग बदलने की तैयारी कर रहे हैं, जिस पर उनकी आपत्ति है।
विरोध करने वालों में कुसुम चौहान, मूर्ति चौहान, लक्ष्मी चौहान, मीरा, ममता, इतिका, मोनिका, शिवानी, प्रियंका, शशी, मिथिलेश, उषा, शकुंतला, कौशल, राजेंद्र, निजपाल, मनोज चौहान, राजकुमार, राहुल, ओमकार, कृष्णपाल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *