हरिद्वार: पतंजलि विवि में रविवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में अनंत योगलय केयर प्रा.लि.ने योग साइंस विभाग के एमएससी.,बीएससी.,बीए, पीजीडीवाईए और पीजीडीवाईएस के अंतिम वर्ष के 24छात्रों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इस मौके पर पतंजलि विवि के प्लेसमेंट अधिकारी डा.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कैरियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है। विवि में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और उन्हें अच्छे कैरियर विकल्प प्राप्त हुए। चयनित छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए संस्थान और कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *