हरिद्वार: राजकीय वाहन महासंघ उत्तराखण्ड प्रदेश का ग्यारहवा द्विवार्षिक महाधिवेशन गत दिवस सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण जेसल,महापौर नगर निगम हरिद्वार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महाधिवेशन का शुभारम्भ किया गया। जिसकी अध्यक्षता सबर सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई व संचालन रमेशलाल के द्वारा किया गया। महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारणी का गठन किया गया। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र गुरुकुल काँगडी हरिद्वार के सभागार में आयोजित महाधिवेशन में सर्वसम्मति से सबर सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष,महावीर सिंह त्यागी,प्रदेश महामन्त्री,रमेश लाल वरिष्ठ उपाधयक्ष भगवती उनियाल, उपाध्यक्ष मुकेश पुरी,कोषाध्याक्ष,जसवीर सिंह राणा,संगठन मन्त्रो,धीरेन्द्र प्रसाद ,संगठन मन्त्री सम्प्रेशक,प्रदीप सिंह रावत मुख्य सलाहकार देवेन्द्र त्यागी,प्रमुख सलाहकार गोपाल सिंह अधिकारी, कार्यालय मन्त्री,शिव् कुमार मन्त्री,जितेन्द्र कुमार,सगंठन मन्त्री सहायक कार्यालय गौरव केंथुरा,नत्थी लाल नौटियाल,संयुक्त मंत्री,कृष्ण कुमार सैनी व संरंक्षक पंकज भण्डारी आदि को चुना गया। इस अवसर पर से पुष्कर सिंह पवार मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र सिंह,सहायक चुनाव आधकारी महावीर ध्यानी,तेज सिंह ठाकुर,पर्यवेक्षक उत्तदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *