October 24, 2026

​हरिद्वार, 23 अक्टूबर 2026: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा हरिद्वार में खाद्य कारोबारियों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर 2026 से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि, अवसान (एक्सपायरी) तिथि तथा ‘यूज़ बाई’ तिथि अंकित करना अनिवार्य होगा।

​उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को ताजे व सुरक्षित खाद्य उत्पाद मिल सकें। आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, स्वच्छता और गुणवत्तायुक्त सामग्री के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। इस कार्यशाला में हरिद्वार शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक मिठाई व बेकरी विक्रेता शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *