October 18, 2026

​देहरादून, 17 अक्टूबर: मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। सचिव लोक निर्माण विभाग, पंकज कुमार पांडेय ने शनिवार तड़के 6 बजे से देहरादून शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुधार कार्यों का जायजा लिया।

​निरीक्षण की शुरुआत कालीदास रोड टर्न से हुई, जिसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित कई प्रमुख इलाकों की सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्यों की प्रगति को देखा।

​सचिव पंकज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन का आवागमन सुगम हो सके और सड़क सुरक्षा में सुधार आए। इस निरीक्षण के दौरान अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *