उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सुशासन में 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में सीएम धामी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई पीएम मोदी की यह जनसेवा यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने रेखांकित किया कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सीएम धामी ने पीएम मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

