मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से बने ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। एमडीडीए (MDDA) द्वारा निर्मित इस पार्क में पुराने तालाब को पुनर्जीवित कर पेडल बोटिंग, आइलैंड, जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन्स पार्क और फ्लावर गार्डन जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इसे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ-हरित देहरादून की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए जनता से इसकी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।