हरिद्वार। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर मार्ग पर शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।शौचालय का निर्माण शुरू होने पर पार्षद आशी शर्मा ने मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार जताया।मेयर किरण जैसल ने कहा कि वार्ड पार्षद आशी शर्मा एवं व्यापारियों द्वारा शौचालय के निर्माण की मांग की जा रही थी।जनहित के विकास कार्यों को प्रमुखता देते हुए शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डों में विकास कार्य किए जा रहे हैं।स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है और वातावरण स्वच्छ होना चाहिए।शौचालय निर्माण से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि सरकार जनसुविधाओं के मद्देनजर निरंतर विकास कार्य करा रही है।जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।इस दौरान पार्षद आशी शर्मा,राजकुमार अरोरा,बिन्नी पंडित,गुलशन शर्मा,सनी शर्मा,शिवम ब्रह्न,दिवाकर शर्मा,कुंदन शर्मा,के.के.त्रिपाठी,नरेंद्र चौहान,अनिरुद्ध पुंडीर,बलविंदर ,सचिन,पंकज कौशिक,अजय वालिया,महेंद्र वर्मा,सनी कश्यप,रिंकी कश्यप,राहुल मलिक,संजय सैनी,श्रवण भारद्वाज,गुड्डू, धीरज वेद,राहुल,हैदर,तस्लीम,कल्लू,तनवीर,रश्मि,अनिता आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *