हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की पूरे सावन माह चलने वाली विशेष शिव साधना शुक्रवार को विधिवत रूप से शुरू हो गयी। स्वामी कैलाशानंद गिरी प्रतिवर्ष सावन के पूरे महीने श्री मंदिर काली मंदिर प्रांगण में विशेष शिव साधना करते हैं। इस दौरान वे 22से 23घंटे एक ही आसन में बैठक कर पंच द्रव्यों से रूद्राभिषेक करते हैं। रूद्राभिषेक में शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु श्रीदक्षिण काली मंदिर पहुंचते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है।उनकी शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।श्री दक्षिण काली मंदिर में मां दक्षिण काली के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं।उन्होेंने कहा कि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय सावन का महीना उनकी साधना और आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय है।सावन में की जाने वाली आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्तों के समस्त कष्ट हर लेते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी को सावन में शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्र्हम्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, पंडित पवन दत्त मिश्र सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *