नैनीताल: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान निरंतर जारी है।इसी क्रम में उप प्रधान निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार विकासखंड ओखलकांडा एवं बेतालघाट में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में 14जुलाई को विकासखंड ओखलकांडा में प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अब 20जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 15जुलाई को लोहाली,विकासखंड बेतालघाट में प्रस्तावित कार्यक्रम अब 21जुलाई को आयोजित होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संशोधित तिथियों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें,ताकि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि ओखलकांडा एवं बेतालघाट के कार्यक्रमों की तिथियों में किए गए इस आंशिक संशोधन के अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी विकासखंडों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यथावत आयोजित किए जाएंगे।