पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डा.रजनीश सैनी की पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार: युवा हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी‘राजेंद्र‘की पुस्तक देश के रत्न भारत रत्न का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।डिफेंस कालोनी देहरादून स्थित सांसद कार्यालय पर आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक भारतीय विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन,उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मूल्यों का उत्कृष्ट संकलन है।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों,शोधार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी ने कहा कि डा.रजनीश सैनी समाजसेवा,राजनीति एवं साहित्य क्षेत्र में नये-नये आयाम छू रहे हैं। साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा लिखित पुस्तक और उपलब्धि नई पीढ़ी एवं युवाओं को प्रेरित कर दिशा देने का कार्य करेगी।स्वागत करते हुए देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लेखक डा.रजनीश सैनी राजेंद्र ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य भारत रत्न से अलंकृत महान विभूतियों के जीवन संघर्ष,उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना है,ताकि युवाओं में देशभक्ति,प्रेरणा और सकारात्मक सोच का विकास हो सके।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा ने किया।राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी,यू.पी.पूर्व मंत्री डा.धर्मसिंह सैनी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी,उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता इं.रविंद्र कुमार सैनी,उपजिला अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी,इंजी.करण सिंह सैनी,सोमप्रकाश सैनी,राजकुमार साध,डा.त्रिलोकचंद सोनी,दीपक पवार,रविंद्र सैनी,अमित सैनी,महंत विश्वास आनंद,डा.अशोक सैनी,इंजी.वैभव सैनी,डा.रविंद्र सैनी,सुधीर आर्य,आशीष राष्ट्रवादी,अनमोल सैनी,सूर्यकांत सैनी,रवि सैनी,डा.राजकुमार उपाध्याय, डा.अनिल शर्मा,डा.प्रदीप त्यागी,डा.संजय सैनी,डा.सुरेंद्र कुमार सैनी,अनिल अमरोही,नरेश राजवंशी,कुंवर सों सिंह सैनी,डा.अशोक शर्मा,डा.नवीन शरण निश्चल,डा.गोपाल नारसन,डा.घनश्याम गुप्ता,डा.बिजेंद्र सैनी,डा.सुभाष धीमान,डा.मदन बिरला,डा.सुनीता सैनी,अंजू,संगीता ,सुरेखा हिंदुस्तानी,समय सिंह सैनी,केपी सिंह सैनी,अश्विनी सैनी,अनिल सैनी,प्रवेश कश्यप,पंडित आशीष शर्मा,अजीत सैनी,डा.राजीव सैनी,दिनेश सैनी,संदीप सैनी,पप्पन कश्यप,प्रदीप सैनी,प्रमोद सैनी,डा.विश्वास सैनी,नितिन राज सैनी,डा.रंजन धनगर,अनिल चौहान,पुरुषोत्तम सैनी,पंकज सैनी आदि ने पुस्तक विमोचन की शुभकामना

भगत सिंह चौक पर रेल पुलिया के नीचे भरे पानी से गुजरते वाहन

हरिद्वार। मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश से मौसम खुशगवार होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा।जलभराव के लिए कुख्यात हो चुके भगतसिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे बरसात का पानी भरने से भेल होते हुए सिडकुल,रोशनाबाद आदि जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।नगर निगम टीम ने पंप सेट लगाकर बरसाती पानी निकाला। जलभराव के चलते पुलिस ने रोशनाबाद की और जाने वाले वाहनों को पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए भेजा।दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के चलते दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे।कई दिनों से भारी गर्मी और उमस झेल रहे धर्मनगरी के लोगों को मंगलवार दोपहर से करीब चार बजे तक रूक-रूक कर हुई बारिश से कुछ राहत मिली।बरसात का पानी भरने से कई जगह पर जलभराव भी हुआ।भगत सिंह चौक पर जलभराव के अलावा बिल्केश्वर रोड़ स्थित रेल पुलिया के नीचे बरसाती पानी के साथ आयी सिल्ट से कीचड़ होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी उठान

बाबा हठयोगी का वैष्णव अखाड़ा परिषद और दिगम्बर अखाड़े के प्रतिनिधि पद से इस्तीफा

हरिद्वार: बैरागी संपद्राय के प्रमुख संत बाबा हठयोगी ने अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद और दिगम्बर अखाड़े के प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया है।हाल ही में घोषित अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी में हरिद्वार और ऋषिकेश के बैरागी संप्रदाय की संतों की अनदेखी को उनके इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है।बाबा हठयोगी के इस्तीफे के बाद बैरागी संतों में हलचल तेज हो गयी है।नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ बैरागी संतों महंतों ने बताया कि हाल ही में हुए अखाड़ा परिषद के चुनाव में हरिद्वार और ऋषिकेश के संतों की पूरी तरह अनदेखी की गयी है।उत्तराखंड के संतों के बजाए बाहरी संतों को प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी बनाया गया है।संतों का कहना है कि तीन साल बाद हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के चुनाव को लेकर तय हुआ था कि परिषद का अध्यक्ष बैेरागी अखाड़ों से और महामंत्री सन्यासी अखाड़ों से होगा।लेकिन ठीक उलट हुआ और अध्यक्ष सन्यासी अखाड़े को सौंप दिया गया।संतों का यह भी कहना है कि बाबा हठयोगी श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की अध्यक्षता वाली अखाड़ा परिषद में राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का दायित्व कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं।प्रयागराज महाकुंभ में बैठक के दौरान हुई मारपीट के बाद श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज के नेतृत्व में गठित वैष्णों अखाड़ा परिषद में बाबा हठयोगी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी थी।संतों का कहना है कि बैठकों में दिगम्बर अखाड़े का प्रतिनिधित्व बाबा हठयोगी ही करते थे।लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी में बाबा हठयोगी सहित उत्तराखंड के बैरागी संतों महंतों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है।उपेक्षा के चलते ही बाबा हठयोगी इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए हैं।संतों का यह भी कहना है कि क्या बैरागी संतों में कोई अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने के योग्य नहीं है।प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी जैसे पद भी ऐसे संतों को सौंप दिए गए,जिन्हें अखाड़ा परिषद की एबीसी तक पता नहीं है।दूसरी और बाबा हठयोगी का कहना है कि त्यागपत्र देने के बाद वे अब सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं।बैेरागी संप्रदाय के साथ अन्य संतों में भी बाबा हठयोगी के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।संतों का कहना है कि प्रत्येक मामले में मुखर रहने वाले बाबा हठयोगी का इस्तीफा नेतृत्व को लेकर दो गुटों में बंटी अखाड़ा परिषद में कोई नया गुल खिला सकता है।

रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन बरामद,980 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी दबोचा

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
हरिद्वार: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 980ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अब इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6जुलाई को कोतवाली गंगनहर पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में पन्नी में छिपाकर रखी गई 980ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38वर्ष),पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली,थाना खालड़ा,जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन खरीदकर रुड़की में बेचने के उद्देश्य से लाया था।पुलिस अब उससे मिली जानकारी के आधार पर हेरोइन की सप्लाई चेन,खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार,उपनिरीक्षक पंकज कुमार,हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,तेजपाल सिंह,रघुवीर सिंह,अशोक तिवारी,कांस्टेबल देवेश सिंह, नतिन कुमार,प्रभाकर,रवि कुमार एवं संतोष कुमार शामिल रहे।

30 जुलाई से कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन

डीएम का अल्टीमेटम-25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हो कांवड़ मेले की तैयारियां

श्रद्वालुओं की आस्था से समझौता नहीं, होटल, ढाबों का होगा अनिवार्य सत्यापन
देहरादून: आगामी 30जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ‘कांवड़ मेला-2026’ को लेकर देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित विभागों के साथ एक हाई-लेवल बैठक की।जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से जुड़ी सभी तैयारियों को हर हाल में 25जुलाई तक पूरा कर लिया जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर धार्मिक आस्था को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए।लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार कांवड़ मेला 30जुलाई से शुरू होकर 11अगस्त तक चलेगा।31जुलाई से 4 अगस्त तक पीक अवधि (श्रद्धालुओं की भारी आमद का समय)रहेगा। 8 से 11अगस्त तक डाक कांवड़ का संचालन होगा।11अगस्त को शिवालयों में पवित्र जलाभिषेक होगा।सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे कांवड़ मार्ग को 4जोन और 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।वहीं,परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले की सीमाओं पर वाहनों की नियमित चेकिंग करें,ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखें।जिलाधिकारी ने सभी संबधित विभागों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि अवैध दुकानों और फर्जी नाम वाले ढाबों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ऋषिकेश नगर निगम को कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंध करने और फर्जी नामों(फेक नाम)से संचालित होने वाले होटलों और ढाबों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने तथा पर्यटन विभाग को सभी होटल,ढाबा संचालकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्ग के पैचवर्क,गड्ढों को भरने,पुलों की रेलिंग ठीक करने,पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।गंगा घाटो पर सुरक्षा चेन व साफ-सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ऋषिकेश नगर निगम घाटों की सफाई,लाइट और डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया।जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि होटलों-ढाबों पर खाने-पीने की चीजों की नियमित जांच हो।सभी दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा होना अनिवार्य है।ओवररेटिंग करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कांवड़ मार्ग के चिन्हित स्थानों पर मेडिकल टीमें,आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण,एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं की उपलब्धता चौबीसों घंटे बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि वह केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे,बल्कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद कांवड़ मार्ग और विभागीय कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।बैठक में तैयारियों को लेकर एसडीएम ऋषिकेश ने भी कार्याे की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,पुलिस अधीक्षक जया बलूनी,अपर जिलाधिकारी(प्रशा)स्मृता परमार,उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.के शर्मा,जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित सड़क,परिवहन, विद्युत,पेयजल,नगर निगम आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *