देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नया समय-निर्धारण जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार नई समय-सारिणी बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू होगी।
संशोधित आदेश के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा, अवकाश तथा विभिन्न कक्षाओं के संचालन का समय पुनर्निर्धारित किया गया है। साथ ही, भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की समिति स्थानीय स्तर पर समय-सारिणी में बदलाव की संस्तुति कर सकेगी। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की निर्धारित शिक्षण अवधि में कमी नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *