August 31, 2026

मुख्यमंत्री ने सुना ‘मन की बात’, जनभागीदारी को बताया राष्ट्र निर्माण की ताकत

हरिद्वार, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की भागीदारी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘सबका प्रयास’ की भावना से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *