हरिद्वार। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अमित कुमार चंद ने विभाग में समन्वय सुधारने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब जिला स्तर पर हर सप्ताह अलग-अलग श्रेणियों के लिए विषयवार ऑनलाइन बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

​इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य धरातल पर आने वाली चुनौतियों को समझना और अधिकारियों व शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

साप्ताहिक बैठकों का कार्यक्रम:

इस पहल से संवाद अधिक प्रभावी होगा और हम जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर पाएंगे। सभी संबंधितों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन जुड़ना अनिवार्य है।”

​इस कदम से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने और स्कूलों के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। आवश्यकतानुसार इस कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *