हरिद्वार:  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर पुलिस और परिवहन विभाग ने बिना सत्यापन के चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। अभियान के पहले दिन ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया।

​यह कार्रवाई सत्यापन की समयसीमा (31 मार्च) समाप्त होने के बाद की गई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अनुसार, अब केवल उन्हीं ई-रिक्शाओं को अनुमति दी जाएगी जिनका पुलिस सत्यापन पूर्ण है और जिन पर रूट आधारित रंग-कोडित QR स्टिकर लगे हुए हैं।

  • प्रमुख बिंदु:
    • ​चालकों के पास QR आधारित पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
    • ​सत्यापन की प्रक्रिया एआरटीओ (ARTO) कार्यालय में जारी रहेगी।
    • ​नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

मौके पर मौजूद अधिकारी: एआरटीओ निखिल शर्मा, श्रीमती नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, मनीषा शाह और उप निरीक्षक अश्वनी कुमार।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *