हरिद्वार: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले 2 साल से भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू नही होती हैं,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पीपीपी मोड पर चल रही है।जनता की गाढ़ी कमाई से ठेकेदार मौज कर रहे हैं।पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का गरीबों से कोई सरोकार नहीं है।यह सरकार महज पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ अवैध खनन और भूमाफिया को संरक्षण देने में है।शिक्षा,स्वास्थ्य से सरकार को कोई मतलब नहीं है।प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बलराम गिरी कड़क,सतीश गुजराल, ओम मलिक,संजय सैनी,नितिन यादव,पार्षद सुनील कुमार सिंह,ऋषभ वशिष्ठ,शुभम जोशी,करन सिंह राणा,बादल गोस्वामी,मधुकांत गिरी,संदीप चौधरी,पवन शर्मा,भोपाल सिंह बिष्ट,नरेश ठाकुर, वेदांत उपाध्याय,हिमांशु राजपूत,सुनील कुमार प्रजापति,सत्यम शर्मा,जगदीप असवाल,राजेन्द्र कश्यप,गणेश दत्त,निखिल सौदाई,गगन अग्रवाल,राहुल पाठक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
फोटो नं.2-गिरफ्तार आरोपी
धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को कोतवाली नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना से गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार शिवलोक कालोनी निवासी गजेंद्र सिंह ने बीते वर्ष 12जून को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर संजीत कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार हरियाणा पर बिजनेस के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी।लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपी के लगातार फरार रहने पर एसएसपी के दिशा निर्देशों पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मोबाइल नंबरांे की लोकेशन व मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए आरोपी संजीत को मथुरा जिले के बरसाना से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई हाकम सिंह,कांस्टेबल निर्मल रांगण,अजीत तोमर शामिल रहे।
फोटो नं.3-गिरफ्तार आरोपी
स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 10.08ग्राम स्मैक बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देशों पर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नहर पटरी मायापुर स्थित श्रीराम घाट के पास चेकिंग के दौरान रईस पुत्र करामत निवासी ग्राम रतनपुर थाना बहारदाबाद को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई आशीष नेगी, कांस्टेबल अनिल कुमार, आनन्द तोमर व अर्जुन सिंह शामिल रहे।