हल्द्वानी:  जमरानी बहुद्देशीय परियोजना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डायवर्जन टनल-2 (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फरवरी 2025 में शुरू हुआ यह कार्य जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रिकॉर्ड समय और कड़े सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न हुआ।

​परियोजना के अधिकारियों के अनुसार, खुदाई पूरी होने से अब अगले चरण की ‘लाइनिंग’ और संरचनात्मक कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। इस सफलता से क्षेत्र में सिंचाई, जल प्रबंधन और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक एम.के. खरे, उप महाप्रबंधक बी.बी. पाण्डे सहित पी.आई.यू. जमरानी साइट का समस्त फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *