हल्द्वानी। स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘जनगणना 2027’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी और मास्टर ट्रेनर डॉ. मुकेश नेगी ने फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण की गणना से संबंधित बारीकियों की जानकारी दी।
एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी ट्रेनर जानकारियों को आत्मसात करें ताकि वे सुपरवाइजरों को त्रुटिहीन प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए इसे पूर्ण शुद्धता और आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इस सत्र में तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट सहित जनपद के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।