हरिद्वार: बिजनौरी महासभा उत्तराखंड, हरिद्वार द्वारा आगामी होली के पावन अवसर पर ‘बिजनौरी होली मिलन समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।  यह जानकारी विपिन शर्मा (दीपिका गैस एजेंसी) ने देते हुए बताया कि “रंगों का उल्लास, प्रेम का उत्सव और संस्कृति का संगम” के ध्येय के साथ यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • दिनांक: 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
  • समय: सायंकाल 3:00 बजे से शुभारंभ
  • स्थान: फूलमती घाट, करपात्री चौक (दीपिका गैस एजेंसी के सामने), भूपतवाला, हरिद्वार।

​महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी सम्मानित बंधुओं और मातृशक्ति को सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रंगों के माध्यम से समाज में प्यार बढ़ाना और आपसी मिठास घोलना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *