हरिद्वार (लालढांग)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में न्याय पंचायत लालढांग में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 560 लोगों ने हिस्सा लिया।
- प्रमुख उपलब्धियां: विभिन्न विभागों के माध्यम से 245 लोगों को लाभान्वित किया गया और 72 प्रमाण पत्र मौके पर ही निर्गत किए गए।
- शिकायत निवारण: शिविर में कुल 68 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
- उपस्थिति: मुख्य अतिथि विधायक अनुपमा रावत और अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।