भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून के ‘हिमाद्रि’ रिंक में आयोजित राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।