नगर आयुक्त के निर्देश: डेयरी सर्वे और सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ अतिक्रमणकारियों पर होगा जुर्माना
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने वार्ड 40 से 55 तक की सफाई व्यवस्था और गोबर प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी संचालकों का सर्वे करने और गोबर उठान के लिए तीन विशेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नालियों पर अतिक्रमण हटाने और प्रतिदिन कम से कम 10 चालान करने के आदेश दिए।
गुरु दशमेश के अदम्य शौर्य की गाथा’ पुस्तक के लिए लेखक हरिराम और हेतराम भार्गव सम्मानित

कनखल स्थित श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल में लेखक हरिराम भार्गव और हेतराम भार्गव को उनकी पुस्तक ‘गुरु दशमेश के अदम्य शौर्य की गाथा’ के लिए सम्मानित किया गया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक गुरु गोविंद सिंह के जीवन और राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा देने वाली है।
मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम और मास्टर प्लान पर जोर।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों और केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को टोकन के साथ दर्शन का संभावित समय बताया जाए और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही असहाय लोगों के लिए गोल्फ कार्ट और पार्किंग विस्तार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।